HomePoliticsअंधऊ बाईपास की बदहाल सड़क पर श्रमदान, जीर्णोद्धार की मांग तेज

अंधऊ बाईपास की बदहाल सड़क पर श्रमदान, जीर्णोद्धार की मांग तेज

गाजीपुर। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ के नेतृत्व में अंधऊ बाईपास रोड पर श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

 

विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा कि पिछले सात वर्षों से अंधऊ बाईपास रोड के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान तीन जिलाधिकारियों का तबादला हो चुका है। उनके अनुसार सड़क निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

उन्होंने बताया कि अंधऊ बाईपास से करीब 20 गांवों के लगभग 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। कभी यह मार्ग अंधऊ हवाई अड्डे को सर्किट हाउस से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण वीआईपी लेन के रूप में जाना जाता था। वर्तमान में जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

शम्मी ने लंका मैदान में प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सुझाव दिया कि शिविर के लिए नेहरू स्टेडियम, आईटीआई ग्राउंड, ऑडिटोरियम या ट्रामा सेंटर जैसे स्थानों का उपयोग किया जा सकता है। उनका कहना है कि यदि खर्च में बचत होती है तो बची धनराशि का उपयोग सड़कों के निर्माण में किया जा सकता है।

अभियान में मनोज सिंह, राहुल राय, सूरज, मनीष, अजय, अनिल, इंदीवर, इमरान, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments