HomeLocalतमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर –  कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

 

पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ ग्राम नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान शैलेश उर्फ झून्नू पुत्र रामजियावन निवासी ग्राम सेमरा चकफैज, थाना कोतवाली, गाजीपुर के रूप में की है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 0715/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments