HomePARDAPHAAS BREAKINGचोरी के अनाज के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी के अनाज के साथ दो युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया अनाज बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी 22 सितंबर 2026 की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही खुर्द नहर तिराहा के पास से की गई।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22.830 किलोग्राम सरसों और 23.780 किलोग्राम गेहूं बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश बिंद पुत्र अशोक बिंद उर्फ सिरी बिंद निवासी कुसुम्ही खुर्द, उम्र करीब 19 वर्ष तथा विंध्याचल बिंद पुत्र श्यामदेव बिंद निवासी कुसुम्ही खुर्द, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पूर्व में हुई चोरी की घटना से संबंधित हैं। मामले में थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 318/2026, धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, थाना नंदगंज शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments