HomePARDAPHAAS BREAKINGअसलहा बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

असलहा बनाने के अड्डे का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 चालू देशी तमंचे .315 बोर, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे .315 बोर, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा .12 बोर और एक अर्द्धनिर्मित .32 बोर रिवाल्वर बरामद किया। इसके अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, अर्द्धनिर्मित पिस्टल व तमंचों के विभिन्न हिस्से तथा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

 

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह की टीम पाण्डेयपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जमानिया की द्वितीय मोबाइल टीम और स्वाट टीम बी के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने पुलिया के पास सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे में दबिश देकर पन्ना लाल बिन्द निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय निवासी ताजपुर मांझा और सोनू बिन्द निवासी सकरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के संबंध में जमानिया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अकेले सोनू बिन्द पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पन्ना लाल बिन्द पर चार और मनोज राय पर एक मुकदमा दर्ज बताया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments