Monday, April 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगौशाला में अव्यवस्था, उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार

गौशाला में अव्यवस्था, उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार

ग़ाज़ीपुर – जमानिया के उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने सोमवार को स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं बेहद खराब पाई गईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार और क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे।

टीम के अचानक पहुंचने से गौशाला परिसर में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब गौशाला प्रभारी रमेश रावत मौके पर अनुपस्थित मिले। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था, जिसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।

गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। गोवंश गंदगी के बीच रहने को मजबूर दिखे, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। हालांकि, एक सकारात्मक पहलू यह रहा कि वहां मौजूद 362 गोवंश की टैगिंग का कार्य पूर्ण पाया गया। उपजिलाधिकारी ने जल्द सुधार के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button