Tuesday, April 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसंदिग्ध मौत पर सियासत तेज, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात

संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में 15 मार्च को हुई 16 वर्षीय नीशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान माहौल भावुक रहा और परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। हंसराज विश्वकर्मा ने परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उच्चाधिकारियों से संपर्क में हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा (चंदौली), हीरा लाल शर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान, विकास शर्मा, द्वारिकाधीश, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, किशन शर्मा, भरत शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button