Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGअम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सपा के बैनर को लेकर...

अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, सपा के बैनर को लेकर जताया विरोध

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की छवि को कथित रूप से अपमानित करने वाले बैनर के विरोध में बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में अम्बेडकर उद्यान, लंका पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की। कार्यकर्ता काली पट्टी बांध कर और विरोधी नारों से लिखी तख्तियों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे।

धरना में भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाते हुए तीखा विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सपा द्वारा अंबेडकर की छवि से उनके चेहरे का अंश काट कर उसमें अखिलेश यादव की छवि जोड़ना न केवल बाबा साहब का, बल्कि पूरे देश और संविधान का अपमान है। उन्होंने जिले के सांसदों से इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देने की मांग की।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इस कृत्य को कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया और कहा कि सपा की मानसिकता दलित विरोधी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और कहा कि भाजपा ऐसे किसी भी अपमान को सहन नहीं करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के प्रति आस्था जताते हुए उनके अपमान के खिलाफ गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

धरने का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि बाबा साहब की विचारधारा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी इस प्रकार के किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button