HomePARDAFHAAS BREAKINGगहमर पुलिस ने 17 मवेशियों को कराया मुक्त, नौ तस्कर गिरफ्तार

गहमर पुलिस ने 17 मवेशियों को कराया मुक्त, नौ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने बिहार बॉर्डर के पास ग्राम बारा में चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 17 मवेशियों को बरामद कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों को सीज कर दिया। आरोपियों के पास से 24,240 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को बिहार बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तीन पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में भैंस, भैंसा, पड़वा और पड़िया समेत कुल 17 पशु बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार शर्मा, अमर कुमार यादव, आफताब, दीपू कुमार, तसलीम, सहीम, ओम प्रकाश कुमार, ताजुद्दीन और अमन के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश झारखंड के धनबाद और कुछ बिहार के गया जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सभी पशुओं को सेवराई चौकी में सुरक्षित रखकर उनके लिए चारा-पानी और छाया की व्यवस्था की गई है। पुलिस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments