HomePARDAPHAAS BREAKINGआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी सख्त, थाना प्रभारियों को...

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी सख्त, थाना प्रभारियों को चेतावनी

लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश, पीड़ित की संतुष्टि के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर जोर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) एवं जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस बैठक में सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, हल्का प्रभारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों और पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरणों की थानावार विस्तृत समीक्षा की। जिन थानों में शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में पाई गईं या उनके निस्तारण में देरी हुई, वहां के थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई या औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने तथा पीड़ित की संतुष्टि को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाए। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और असहाय व्यक्तियों के मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, आईजीआरएस सेल प्रभारी सहित जनपद के सभी थानों के प्रभारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments