HomePARDAPHAAS BREAKINGसात खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जिले में तबादला, सात नए बीईओ...

सात खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जिले में तबादला, सात नए बीईओ की गाजीपुर में तैनाती

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजीपुर में तैनात सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का गैर जिले में तबादला कर दिया गया है। वहीं, जिले में सात नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। शासन की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार गाजीपुर में तैनात रविंद्र सिंह को वाराणसी, मिनहाज आलम को जौनपुर, बीरबल राम, अशोक कुमार गौतम और हेमंत कुमार को मऊ, मनीष कुमार पांडेय को चंदौली तथा राजीव कुमार यादव को सुल्तानपुर भेजा गया है।
वहीं, जिले में नए बीईओ के रूप में वाराणसी से अखिलेश यादव, जौनपुर से नीरज कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, श्रवण कुमार यादव, राजेश कुमार वैश्य और गौतम प्रसाद तथा देवरिया से अमित कुमार सिंह की तैनाती की गई है।
एक साथ सात अधिकारियों के स्थानांतरण और सात नए अधिकारियों के आगमन से जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।
बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शासन ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। अब नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद विकासखंडों में शिक्षा व्यवस्था को गति देने की चुनौती होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments