HomeCrimeगाजीपुर जेल गेट से लुटेरा फरार, दो सिपाहियों पर मुकदमा

गाजीपुर जेल गेट से लुटेरा फरार, दो सिपाहियों पर मुकदमा

गाजीपुर – जिला जेल के एंट्री गेट से एक लुटेरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना शनिवार की है, जब कोर्ट में पेशी के बाद दो लुटेरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा था। गाड़ी से उतरते ही आरोपी बाबूलाल मौर्य ने पुलिसकर्मियों का हाथ छुड़ाया और भाग निकला। पुलिसकर्मी पीछे दौड़े, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।

दो दिन पहले कासिमाबाद थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बाबूलाल मौर्य और उसके साथी पुनीत राय को रंगेहाथ पकड़ा था। दोनों ने बीएचयू से लौट रहे युवक से तमंचा दिखाकर बैग लूटा था, जिसमें करीब एक लाख रुपये के गहने थे।

घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा पर सवाल उठे हैं। लापरवाही के आरोप में दो हेड कांस्टेबलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जबकि उसका साथी पुनीत राय जेल में है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments