HomeLocalभदौरा सीएचसी का वाराणसी से आए जांच अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

भदौरा सीएचसी का वाराणसी से आए जांच अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

ग़ाज़ीपुर – सेवराई तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा का रविवार को वाराणसी से आए जांच एवं मूल्यांकन अधिकारी चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 30 बेड वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, संसाधनों और कमियों की बारीकी से जांच की।

जांच अधिकारी ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, जनरेटर, पुरुष व महिला वार्ड, सिजेरियन सुविधा और उससे जुड़े उपकरणों की स्थिति की जानकारी सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद से ली। साथ ही अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त बजट देकर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जनरेटर संचालन न होने और सुविधाओं में कटौती से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

भदौरा क्षेत्र के कई सीएचओ सेंटरों के बंद रहने और दिलदारनगर में सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा प्रसव कराए जाने के मामलों पर भी रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया गया। जांच अधिकारी के आगमन से सीएचसी में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments