HomeCrimeगाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद नगर में सोमवार पूर्वाह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना गाजीपुर-चितबड़ागांव मार्ग पर वकील बाड़ी के पास हुई, जहां एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार मोहम्मद आरिफ, निवासी यूसुफपुर जमालपुर मुहल्ला, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरिफ अपनी बहन को स्कूटी से तिवारीपुर की ओर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरिफ सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहन सुरक्षित बच गई।

हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक ने हाल ही में कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की थी, जिससे परिवार में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments