HomeLocalविकसित भारत युवा संवाद में युवाओं को बताई मतदान की अहमियत

विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं को बताई मतदान की अहमियत

गाजीपुर। मेरा युवा भारत, जनपद गाजीपुर के तत्वावधान में बुधवार को सत्यदेव डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय ‘नो योर वोट’ रहा। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं को मतदाता अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने मेरा युवा भारत की ओर से संचालित युवा सहभागिता एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग और विकसित भारत युवा संसद के उद्देश्यों तथा अवसरों से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता एवं यूथ आइकॉन सृजन चतुर्वेदी ने ‘Know Your Vote’ विषय पर संवाद करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आवश्यकता, उद्देश्य और प्रक्रिया समझाई। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन कराने तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने युवाओं को लोकतांत्रिक शपथ दिलाई। दिग्विजय उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंच संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में नवीन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments