HomeLocalजंगीपुर में गेहूं खरीद का शुभारंभ, 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

जंगीपुर में गेहूं खरीद का शुभारंभ, 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

गाजीपुर – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को जंगीपुर मंडी स्थित खरीद केंद्र पर की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने कृषक देवचंद यादव के गेहूं की तौल कराकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। इस दौरान कुल 131 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। मौके पर विपणन निरीक्षक रामगोपाल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मंडी परिसर में किसानों से संवाद कर उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल 76 खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड और भारतीय खाद्य निगम के केंद्र शामिल हैं।

सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, सफाई उपकरण, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, बोरे, त्रिपाल और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही ई-पॉप और ई-उपार्जन प्रणाली के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा खरीद सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराया जाए और किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से वापस न किया जाए। निजी व्यापारियों की खरीद पर भी नजर रखी जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे खाद्य विभाग की वेबसाइट या यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से जल्द पंजीकरण कराएं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments