HomePARDAFHAAS BREAKINGफोरलेन पर ट्रैक्टर और पिकअप में टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

फोरलेन पर ट्रैक्टर और पिकअप में टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरथीपुर बस स्टैंड के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब टोल प्लाजा की ओर से ईंट लदा ट्रैक्टर विपरीत दिशा में आ रहा था और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।पिकअप चालक सुजीत कुमार, निवासी सोनभद्र, बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह ब्रेड और दूध की डिलीवरी करके देवरिया से सोनभद्र लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments