Wednesday, May 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGएक स्वर में ग्रामप्रधानों ने बोला‘धन्यवाद सीएम योगी जी’

एक स्वर में ग्रामप्रधानों ने बोला‘धन्यवाद सीएम योगी जी’

गाज़ीपुर – प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बिरनो विकासखंड परिसर में “धन्यवाद सीएम योगी जी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने सभागार में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सामूहिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम प्रधानों को बिना मांगे आगामी कार्यकाल बोनस के रूप में दिया गया है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री के प्रति आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से निर्विवाद कार्यकाल पूरा हुआ। आगे भी विकास कार्यों को ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा तथा हर ग्राम पंचायत तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

समस्याओं के समाधान का भरोसा

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों की गलियों से लेकर पंचायत स्तर तक की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। किसी भी ग्राम प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक का सम्मान और अभिमान हैं।

लगे धन्यवाद योगी जी के नारे

कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, पप्पू, सचिंद्रनाथ सिंह, लल्लन और ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने मौजूद सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ “धन्यवाद योगी जी” के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और सभी जनप्रतिनिधि सरकार के हर निर्णय में सहयोग करेंगे।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी कौस्तुम्भ मणि पाठक ने कहा कि पूर्व कार्यकाल की तरह आगे भी सहयोग और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान विसर्जन यादव, जयप्रकाश यादव, नागेंद्र कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव, मेवा यादव, अब्दुल मन्नान, राम लखन राम, धर्मेंद्र शर्मा, रोहित यादव, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव, कार्तिक राम, गंगाराम, आनंद सिंह, इंदल राव, प्रमोद सिंह, विनोद पटेल, जीवा भाई सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button