Wednesday, September 9, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGतेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली होमगार्ड की जान

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली होमगार्ड की जान

गाज़ीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मंगलवार को जंगीपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से होमगार्ड कमला यादव (निवासी बद्धूसराय) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बताया गया कि कमला यादव जंगीपुर थाने में होमगार्ड के रूप में ड्यूटी करने जा रहे थे। उन्होंने फोरलेन के किनारे अपनी बाइक खड़ी की और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कमला यादव की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया गया कि कुछ महीने पहले बीमारी के कारण उनकी पत्नी का निधन हुआ था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि कमला यादव की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button