HomeLocalपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, लंबित आवेदनों को एक...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग तथा बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को योजना की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति से अवगत कराते रहने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान मीटर स्थापना में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जीएमआर (विद्युत) के प्रतिनिधि पीयूष कुमार द्वारा मीटर इंस्टॉलेशन के संबंध में त्रुटिपूर्ण जानकारी देने और उपभोक्ताओं के मीटर समय पर न लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस संबंध में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानंद तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, जीएमआर प्रतिनिधि तथा योजना से जुड़े पंजीकृत वेंडर्स उपस्थित रहे। सभी को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments