HomeLocal77 वें गणतंत्र दिवस पर सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से...

77 वें गणतंत्र दिवस पर सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से आयोजन

गाजीपुर – बिरनो गांव स्थित सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने देश के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य और भाषण शामिल रहे। कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

कॉलेज प्रशासन द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बृहद पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। अच्छे अंक और उत्कृष्ट उपस्थिति के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ऑटो चालक के पुत्र अमन गौड़ को साइकिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि अमन गौड़ ने यह पुरस्कार दूसरी बार अपने नाम किया है, जिससे विद्यालय एवं गांव में गर्व का माहौल बना।

कार्यक्रम में शिक्षकों में पवन मिश्रा, बालेश्वर यादव, महेंद्र यादव, शिवकुमार सिंह, सिद्धनाथ, अनिल मिश्रा, विनोद कौशल, सर्वेश यादव, रविंद्र यादव, शुभम यादव, निरंजन यादव, रंजना, माया, नंदनी एवं काजल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता सुजीत सिंह यादव ने की।

अभिभावकों में रणधीर यादव, अजीत सिंह बब्बू, सोनू सिंह, अलख निरंजन वर्मा, रितेश खरवार, दिनेश यादव, जसवंत सिंह सहित अनेक अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments