HomeLocalमार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह आयोजित

मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह आयोजित

गाजीपुर – जंगीपुर स्थित मार्टर मेमोरियल स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक लालजी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय लक्ष्मी गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अंकिता गुप्ता द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा ध्वजारोहण के साथ की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, प्लास्टिक प्रदूषण, जलियांवाला बाग कांड, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों एवं देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। कार्यक्रम को देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि भावविभोर हो उठे।

प्रबंधक लालजी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र गुप्ता, पूर्व प्रमुख अभिमन्यु सिंह मन्नू, प्रभु दयाल वर्मा, विशाल महतो, श्रवण मद्धेशिया, अभिनव जायसवाल, पवनसुत गुप्ता, नंदलाल कश्यप, जफरुल हसन, राम लखन कुशवाहा, गणेश जायसवाल, विनोद वर्मा, विनोद गुप्ता, बेचन बरनवाल, राजकुमार वर्मा, रामजी वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments