HomeLocalधान खरीद केंद्र जंगीपुर में धान क्रय कार्य का शुभारंभ

धान खरीद केंद्र जंगीपुर में धान क्रय कार्य का शुभारंभ

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार की उपस्थिति में जंगीपुर मंडी समिति स्थित विपणन शाखा धान क्रय केंद्र, जंगीपुर मंडी प्रथम पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर ग्राम सहादतपुर निवासी कृषक परमानंद का कुल 15 कुंतल धान क्रय कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हेमंत सिंह, केंद्र प्रभारी रामगोपाल यादव, विपणन निरीक्षक तथा मंडी निरीक्षक श्रीमती ऋषि सिंह उपस्थित रहीं। मंडी समिति परिसर में विपणन शाखा के दो, मंडी समिति के दो एवं भारतीय खाद्य निगम का एक—इस प्रकार कुल पाँच धान क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी केंद्रों पर खरीद से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष धान/गेहूं विक्रय करने वाले किसानों से संपर्क कर उन्हें शीघ्र पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। धान क्रय ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के सिद्धांत पर किया जाएगा तथा किसी किसान को अनावश्यक रूप से वापस नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे खाद्य विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर शीघ्र पंजीकरण कराएं, जिससे उनकी उपज की खरीद समय पर और सुगमता से हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments