HomeCrimeसड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

 


ग़ाज़ीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली रेता निवासी कतवारू साहनी (45) की मऊ सब्जी मंडी गेट पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। सोमवार को कतवारू साहनी गांव के अन्य लोगों के साथ ऑटो रिक्शा से परवल बेचने मऊ सब्जी मंडी गए थे। गेट के पास एक अन्य वाहन से टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में फूलबदन राजभर, रमेश साहनी, मूरत साहनी, शेखन साहनी, हरगेन साहनी, अंशु राजभर और राधेश्याम राजभर शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आईं। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव पहुंचते ही पत्नी राधिका देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments