HomeUncategorizedगाजीपुर: करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिवार में छाया मातम

गाजीपुर: करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिवार में छाया मातम

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में सोमवार सुबह करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब 45 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता अपने घर की छत पर बिजली का खराब तार ठीक कर रहे थे। अचानक तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक के बड़े बेटे निखिल गुप्ता ने बताया कि वह और उनके पिता खेत से लौटे थे, जिसके बाद उनके पिता अकेले छत पर बिजली ठीक करने चले गए और हादसा हो गया। परिवार में अब पत्नी सुधा देवी, बेटे निखिल और सतीश तथा विवाहित बेटी दीक्षा गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। शादियाबाद थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments