HomeUncategorizedगाजीपुर: धरम्मरपुर पुल पर बैरियर से बालू माफियाओं और सफेदपोशों में खलबली

गाजीपुर: धरम्मरपुर पुल पर बैरियर से बालू माफियाओं और सफेदपोशों में खलबली

गाजीपुर – जमानियां-धरम्मरपुर मार्ग स्थित गंगा पुल पर सोमवार सुबह पुलिस और एनएचएआई विभाग की पहल पर हाइट गेज बैरियर लगाया गया। इस बैरियर के लगने से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। पुल से होकर लंबे समय से ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा था, जिनमें बड़ी संख्या में बालू माफियाओं और कुछ सफेदपोशों के ट्रक शामिल बताए जाते हैं। लगातार हो रहे दबाव के कारण पुल की सतह पर दरारें तक आ गई थीं।स्थानीय और करंडा क्षेत्र के लोगों ने पुल की सुरक्षा को लेकर कई बार अधिकारियों से बैरियर लगाने की मांग की थी। हालांकि, सत्ताधारी दल के कुछ प्रभावशाली नेताओं के दबाव के चलते प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। आखिरकार पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कदम उठाया और बैरियर स्थापित कर दिया।इस कार्रवाई से बालू कारोबार से जुड़े माफियाओं और सफेदपोशों में खलबली मच गई है। अब देखना यह होगा कि बैरियर हटाने में उनका दबाव कितना असर डालता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई द्वारा लगाया गया यह हाइट गेज बैरियर केवल पुल को सुरक्षित रखने और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से लगाया गया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments