Monday, June 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGपत्नी के साथ युवक के रहने का आरोप, पति ने एसपी से...

पत्नी के साथ युवक के रहने का आरोप, पति ने एसपी से लगाई गुहार

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी आशीष कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी वसुंधरा पाण्डेय और एक युवक दिलीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आशीष कुमार पाण्डेय के अनुसार उनका विवाह 11 जून 2023 को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुरकला निवासी वसुंधरा पाण्डेय से हुआ था। विवाह के बाद उनकी पत्नी लगभग एक माह तक ससुराल में रहीं, उसके बाद मायके चली गईं और बाद में बिना किसी को बताए गाजीपुर शहर में किराये के मकान में रहने लगीं। उन्होंने कई बार सामाजिक स्तर पर पत्नी की विदाई कराने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस नहीं आईं।

पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी ने 8 मार्च 2025 को उनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 0165/2025 दर्ज कराया, जिसमें जांच के दौरान वे दोषी नहीं पाए गए। इसके बावजूद पत्नी उनके साथ रहने को तैयार नहीं हुई।

आशीष पाण्डेय ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मालगोदाम रोड स्थित गौतम बुद्ध कॉलोनी में गोरखनाथ यादव के मकान में किराये पर रहती हैं और वहीं दिलीप कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी चकथाहा, पारा, जनपद गाजीपुर के साथ रहती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दोनों को एक साथ बाइक पर घूमते देखा और बाद में पुलिस सहायता 112 के साथ कमरे पर पहुंचने पर युवक का जूता और मोबाइल कमरे में मिला, जबकि युवक छत पर छिप गया, जिसका वीडियो भी उन्होंने बनाया।

आरोप है कि इसके बाद दिलीप कुमार ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें धमकी दी और जान से मारने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि उक्त परिस्थितियों के कारण उनका वैवाहिक संबंध प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button