HomeUncategorizedबिना सेफ्टी किट काम करने वाले संविदा कर्मी होंगे बर्खास्त : अधिशाषी...

बिना सेफ्टी किट काम करने वाले संविदा कर्मी होंगे बर्खास्त : अधिशाषी अभियंता ने दिए सख्त निर्देश

जमानिया – अनुरक्षण माह के अंतर्गत विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने शुक्रवार को उपकेंद्र जमानिया, सबलपुर और गोहदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपकरणों की स्थिति, सुरक्षा मानकों का पालन और संविदा कर्मियों की उपस्थिति की जांच करना था।

उपकरणों की बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता ने अवर अभियंताओं के साथ मिलकर कंट्रोल रूम में लगे पैनल, ट्रांसफार्मरों पर लगे एल.ए., सिलिका जेल, इनकमिंग-आउटगोइंग फ्यूज सहित अन्य उपकरणों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ उपकरणों में कमियां पाई गईं, जिनकी सूचना संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई।

उपस्थिति रजिस्टर की जांच

अधिशाषी अभियंता ने 33/11 केवी जमानिया उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की भी विस्तार से जांच की। उन्होंने अवर अभियंताओं को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत सभी लाइनमैन फॉल्ट अटेंड करते समय शत-प्रतिशत सेफ्टी किट का प्रयोग करें।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई संविदा कर्मी बिना सुरक्षा किट के कार्य करता पाया गया, या उसकी शिकायत सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होती है, तो उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिम्मेदार अवर अभियंताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments