HomeUncategorizedगाजीपुर : झाड़ियों में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर : झाड़ियों में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़का) का शव मिला। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।सूचना पर समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह और कॉन्स्टेबल जय कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों के सहयोग से शव को मर्चुरी रूम में रखवाया गया। पुलिस ने नवजात की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नवजात किसी अस्पताल या घर से लापता तो नहीं था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments