HomeCrimeनोनहरा लाठीचार्ज प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए –...

नोनहरा लाठीचार्ज प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए – 6 निलंबित, 5 लाइन हाजिर ,देखें लिस्ट

गाज़ीपुर। नोनहरा लाठीचार्ज घटना के बाद एसपी डॉ. ईराज राजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। इनमें से 06 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 05 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मी –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री वेंकटेश तिवारी, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

2. उप निरीक्षक श्री अवधेश कुमार राय, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

3. मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

4. आरक्षी धीरज सिंह, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

5. आरक्षी अभिषेक पाण्डेय, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

6. आरक्षी राकेश कुमार, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी –

1. उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

2. उप निरीक्षक जुल्फिकार अली, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

3. आरक्षी मुलायम सिंह, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

4. आरक्षी राघवेंद्र मिश्र, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

5. आरक्षी राजेश कुमार, थाना नोनहरा, जनपद गाज़ीपुर

एसपी डॉ. ईराज राजा ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments