
इटावा। “हर घर तिरंगा अभियान-2024” के अंतर्गत इटावा में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए, जिन्होंने देशभक्ति की भावना को जगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ DM चौराहे से हुआ, जो शास्त्री चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन से वापस DM चौराहे तक पहुँची। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश फैलाया। पूरे उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाना और जन-जन तक इसकी पहुंच बनाना था।

इटावा पुलिस ने इस अभियान के तहत जनपद में लगभग 2680 तिरंगे फहराकर लोगों को प्रेरित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर पर फहराकर राष्ट्रीय पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश देना था।

तिरंगा यात्रा का समापन भारत माता की जयकार और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“हर घर तिरंगा अभियान-2024”: देशभक्ति का संदेश घर-घर तक:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।