HomeCrimeगाजीपुर - पच्चीस हजार का इनामिया विशाल सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर – पच्चीस हजार का इनामिया विशाल सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर- आज मंगलवार की देर शाम स्वाट/सर्विलांस टीम गाजीपुर और थाना कोतवाली पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा 25000/- रुपये का इनामिया अन्तर्जनपदीय बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया ।खबर है कि नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ईराज रजा द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स के साथ सैनिक चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि एक संदिग्ध व्यक्ति लंका चौराहे कि तरफ से आता देख रोकने का प्रयास किया गया तो वह तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चढाने का प्रयास करते हुए भागने लगा उक्त व्य़क्ति को मिरनपुर शक्का मोड़ पर के पास स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस द्वारा घेरा बन्दी कर रोक दिया तो वह अपनी

मोटरसाईकिल सड़क पर गिराकर आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में फायरिंग की गयी तो उसके दाहिने पैर के घुटने में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे तत्काल गिरफ्त में लेते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर के लिए ले जाया गया । इस पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै जनपद आजमगढ़ से फरार चल रहा हूँ ।

और आज गाजीपुर में लूट करने के लिए रेकी करने आया था । गिरफ्तार आरोपी का परिचय विशाल सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासी खानपुर दोस्तपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ । आरोपी पर गैंगेस्टर सहित दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे गाजीपुर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया इसके बाद वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने के फिराक में था तभी मुठभेड़ में घायल हो गया आरोपी कई मामलों में वांछित भी था जो पुलिस मुठभेड़ घायल हो गया है वह पच्चीस हजार का इनामिया भी है जिसे फिलहाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments