
:गाजीपुर – दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर अभियान की निगरानी की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.सी. पाण्डेय के निर्देशन में कुल 6 नमूने एकत्र किए गए।25 अक्टूबर 2024 को नगतारा अन्धऊ गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठानों और स्टीमरघाट क्षेत्र में नमूने लिए गए, जिसमें रेड चिली सॉस, जैगरी पाउडर, सेन्थेटिक विनेगर, टोमैटो कैचप, स्नेक्स सॉस ड्रेसिंग और कच्ची घाणी सरसों तेल शामिल हैं। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।नमूना संग्रहण की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई, जिसमें डॉ. तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव और अरविन्द प्रजापति शामिल थे।
