गाजीपुर :भारतीय जनता पार्टी के गाजीपुर नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष और करंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्राह्मणपुरा निवासी 78 वर्षीय अमरनाथ दूबे का आज पूर्वाह्न में हृदयगति रुकने से उनके टैक्सी स्टैण्ड निवास पर निधन हो गया। अमरनाथ दूबे भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी और संगठन के लिए लंबे समय तक सेवा की।अमरनाथ दूबे के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार में दो पुत्र—विवेक दूबे और विकास दूबे, और दो पुत्रियां—वनिता तिवारी तथा अनामिका दूबे हैं। उनकी पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अमरनाथ दूबे पार्टी के समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ सदस्य थे, और उनका निधन संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, संकठा मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, समरेन्द्र सिंह, जयसूर्य भट्ट, रासबिहारी राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।अमरनाथ दूबे के योगदान को याद करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके योगदान की सराहना की और कहा कि उनका समर्पण संगठन के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

