HomeCrimeगाज़ीपुर - विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही: लटकते विद्युत तार की चपेट...

गाज़ीपुर – विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही: लटकते विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से आज एक वृद्ध किसान की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
यह दुर्घटना जखनियां क्षेत्र के जाहीं देउका गांव में सुबह करीब आठ बजे घटी। बताया गया कि गजराज चौहान अपने पालतू पशुओं के गोबर से भरी टोकरी लेकर अपने खेत में डालने जा रहे थे। उसी समय नीचे लटक रहे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और लोग विभागीय अधिकारियों को कोसने लगे। उनका कहना था कि सैदपुर से सम्बद्ध झोटना पावर हाउस से गांव में बिजली आती है।

वहीं विद्युत खम्भे से लगा तार ढीला होकर काफी समय से नीचे लटकता जा रहा था। उसे दुरुस्त कराने के लिए अनेकों बार विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से निवेदन किया गया फिर भी विद्युत तार को ठीक नहीं किया गया। लोगों का कहना था कि विभाग के स्थानीय कर्मचारी लटकते तार को उपर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। पैसे न मिलने के कारण उन्होंने तार को नीचे लटकता ही छोड़ दिया। इसी के कारण विद्युत स्पर्शाघात से गजराज चौहान की मौत हुई है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments