Sunday, July 6, 2025
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर- शहीद अकबर खान के घर पहुंचा प्रियंका गांधी का पत्र

गाज़ीपुर- शहीद अकबर खान के घर पहुंचा प्रियंका गांधी का पत्र

सेवराई। बीते दिनों एक सैन्य अभ्यास के दौरान लद्दाख में श्योक नदी में बहने से गाजीपुर जबुरना गाँव के भारतीय सेना के जवान शहीद हो गया।जवान मोहम्मद अकबर खान आर्मी के इंजीनियरिंग मुंबई रेजीमेंट में 2014 में भर्ती हुआ था। सैन्य अभ्यास के बाद लौटते समय श्योक नदी में बहने से अकबर खान की मौत हो गई। अकबर खान के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है। उन्होंने पत्र भेजकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र में लिखा कि भारतीय सेना के जवान अकबर खान के निधन का दुखद समाचार मिला। इस अपूरणीय क्षति पर मुझे आत्मिक कष्ट है। मैं परमात्मा से प्रार्थना करती हूं कि आप सभी को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे। मेरी गहरी शोक संवेदना।

प्रियंका गांधी का संदेश एवं शोक पत्र लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने उनकी पत्नी दिलनशींन खातून को पत्र सौंपा। अहमद शमशाद ने कहाकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी ने शहीद परिवार के प्रति अपनी गहरी सवेंदना प्रकट किया हम सभी उनका आभार प्रकट करते हैं। जनपद गाजीपुर को इस बात का गर्व है कि माँ भारती की रक्षा करते हुए हमारे परिवार के एक सदस्य देश के खातीर अपनी कुर्बानी दी है। दुख तो है कि हमारे बीच एक बहादुर नौजवान नही है। पर फख्र है कि आज भी बात जब मुल्क के हिफ़ाज़त की होती है। तो कौम का युवा पहली पंक्ति में खड़ा होता है। यह सौभाग्य ग़ाज़ीपुर को मिला है। जिसे हम शहीदी धरती से जानते हैं।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सरफराज खान, पूर्व जिला चेयरमैन जावेद खान, इमरान खान, जावेद, अशरफ खान, वकार खान आदि शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button