HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर- भाजपा नेता पर हमले के आरोपियों से मिलने जिला जेल पहुंचे...

गाज़ीपुर- भाजपा नेता पर हमले के आरोपियों से मिलने जिला जेल पहुंचे सपा जिला पंचायत प्रतिनिधि

गाज़ीपुर – लोकसभा 2024 चुनाव प्रचार के दौरान जनपद के चौकिया मोड़ के पास भाजपा नेता चतुर्भुज चौबे सहित तीन अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुए मारपीट के मामले में प्रशासन ने पूर्व में कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को जेल भेज दिया था।


इस मामले में जेल में बंद आरोपियों से आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव खेदन यादव के नेतृत्व में लगभग दर्जनभर जिला पंचायत सदस्य और प्रतिनिधि मिलने जिला जेल पहुंचे। इस मौके पर जिला जेल से बाहर निकल कर सपा प्रदेश सचिव खेदन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा सारथी दीपक यादव, अभिषेक यादव, शैलेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव और विनोद यादव को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी राजनीति के तहत इन नौजवानों को शिकार बनाया गया है एक छोटी सी घटना को बड़ा रूप देकर फर्जी तरीके से फंसा कर जेल में डाल दिया गया है आखिर ऐसा कब तक होगा इन बेकसूर नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए जन आंदोलन करने के लिए पूरा समाजवादी कार्यकर्ता तैयार होकर लड़ाई लड़ने का कार्य करेगा सत्ता के गुरुर में बैठे इन आताताइयों को समाजवादी विचारधारा से एक बार लड़ना होगा इस मौके पर जिला जेल में पहुंचने वालों में जिला पंचायत सदस्य खेदन यादव, नरेंद्र सिंह यादव, रणजीत यादव, कमलेश यादव, महेश यादव ,आलोक राम, देवेंद्र यादव मटरू ,शिवपूजन यादव, रमेश मिश्रा समाजसेवी, कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य लोग रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments