HomePARDAPHAAS BREAKINGविनीत राय हत्याकांड: चार नामजद आरोपियों के घरों पर प्रशासन का नोटिस,...

विनीत राय हत्याकांड: चार नामजद आरोपियों के घरों पर प्रशासन का नोटिस, अवैध निर्माण की जांच तेज

गाजीपुर – होटल कारोबारी आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने कमलेश चौधरी, शंकर पांडे, सोनू यादव और आलोक दुबे के घरों पर नोटिस चस्पा किया है। जांच के दौरान इन भवनों का स्वीकृत नक्शा नहीं मिलने पर विनियमित क्षेत्र (आरबीओ एक्ट) के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि संबंधित भवनों का निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं हुआ है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विनियमित क्षेत्र में किसी भी भवन के निर्माण से पहले संबंधित अधिकारी से नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य है। गाजीपुर में इस संबंध में एसडीएम सदर नामित अधिकारी हैं।

डीएम ने लोगों से अपील की कि इस मामले को जातीय रंग देने का प्रयास न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और कानून सभी के लिए समान है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि जातीय तनाव फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 29 मई की रात विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments