Tuesday, August 25, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGप्रमोद राजभर हत्याकांड का पर्दाफाश, चार वांछित गिरफ्तार

प्रमोद राजभर हत्याकांड का पर्दाफाश, चार वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस ने सिपाह गांव में शुक्रवार की देर रात हुई प्रमोद राजभर की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार थाना बरेसर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 169/26 धारा 103(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित जांच के दौरान हत्या में संलिप्त आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष बरेसर मय हमराह ने कार्रवाई करते हुए मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार राजभर (47), शिवकुमार राजभर (45), बृजेश राजभर (22) और अंदीप कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया।

चारों आरोपी ग्राम सिपाह, थाना बरेसर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक बांस की लाठी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button