HomePARDAFHAAS BREAKINGरेड क्रॉस दिवस पर अनूठी पहल: गाज़ीपुर के डीएम ने किया रक्तदान

रेड क्रॉस दिवस पर अनूठी पहल: गाज़ीपुर के डीएम ने किया रक्तदान


गाज़ीपुर – विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाज़ीपुर के तत्वावधान में महर्षि विश्वामित्र स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोरा बाज़ार के ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जीवन बचाने के इस कार्य में भागीदारी करनी चाहिए।”इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण भी किया और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडे, उप-प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नीरज पांडे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. के.के. सिंह, आईएमएस अध्यक्ष डॉ. बावन दास एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments