HomePARDAFHAAS BREAKINGपंचायत सहायकों पर डीएम सख्त, काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई के...

पंचायत सहायकों पर डीएम सख्त, काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड दर्पण के आधार पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख तक योजनाओं की प्रगति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

बैठक में डीएम ने पंचायत सहायकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति बढ़ाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, पशुपालन, समाज कल्याण, शादी अनुदान, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों से निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments