HomeLocalगाजीपुर में खाद का पर्याप्त भंडार, 36079 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

गाजीपुर में खाद का पर्याप्त भंडार, 36079 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

गाजीपुर। जनपद में रबी फसलों की बुवाई के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों को खाद की कमी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद और प्रयोग करने की अपील की है।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, जनपद में वर्तमान समय में 36,079 मीट्रिक टन यूरिया, 9,170 मीट्रिक टन डीएपी, 1,675 मीट्रिक टन एमओपी, 7,298 मीट्रिक टन एनपीके तथा 3,654 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। डीएपी के कुल भंडार में सहकारिता क्षेत्र में 3,536 मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 5,634 मीट्रिक टन खाद मौजूद है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध 649.85 मीट्रिक टन डीएपी सहकारी समितियों को आवंटित की गई है। इसका वितरण किसानों में नियमानुसार किया जाएगा। इसके अलावा जिले के लिए डीएपी की दो अतिरिक्त रैक की मांग भी की गई है।कृषि अधिकारी ने किसानों को सलाह दी कि आवश्यकता से अधिक खाद की खरीद और प्रयोग न करें। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ मिट्टी और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बेहतर गुणवत्ता वाली फसल के लिए हरी खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग पर भी जोर दिया। खाद मिलने में परेशानी होने पर किसान जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments