HomePARDAPHAAS BREAKINGशेखपुर छठ घाट पर सजेगा बिरहा का मंच, रुचि यादव, सुधीर लाल...

शेखपुर छठ घाट पर सजेगा बिरहा का मंच, रुचि यादव, सुधीर लाल और राहुल यादव के बीच होगा त्रिकोणीय मुकाबला

15 नवंबर को होगा भव्य बिरहा आयोजन, ग्राम प्रशासक धर्मेंद्र शर्मा ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गाजीपुर। छठ महापर्व के अवसर पर बिरनो विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखपुर में 15 नवंबर को भव्य बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी बिरहा के तीन चर्चित कलाकारों गायिका रुचि यादव, गायक सुधीर लाल यादव और राहुल यादव के बीच त्रिकोणीय महामुकाबला होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान/प्रशासक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से भव्य बिरहा आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मंगई पुल के पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर, शेखपुर जंगीपुर परिसर में होगा। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
छठ घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती रहेगी। साथ ही जंगीपुर पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी, ताकि पर्व और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
आयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों से छठ महापर्व पर कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments