गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में लगातार गोलीबारी, हत्या की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को सदर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। हाल ही में मोहांव गांव में जुआ विवाद में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि दूसरा घायल हुआ था। आरोपी संजय बिंद ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। वहीं मिश्रबाजार में कौसेन की दिनदहाड़े हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।















