HomeNationalकथा किसकी : योगी या अखिलेश?

कथा किसकी : योगी या अखिलेश?

नोएडा शहर में आज 12 नवंबर से 15 नवंबर तक होने जा रही श्री राम की कथा “अपने-अपने राम” जो की राष्ट्रीय संघी कवि डॉक्टर कुमार विश्वास द्वारा की जा रही है तथा जिसका आयोजन समाज सेवी मुकेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है

इस कथा का प्रचार शहर में व्यापक स्तर पर किया गया है छोटे-बड़े हजारों होल्डिंग राम भक्तों को कथा में बुलाने के लिए लगाए गए हैं परंतु जनता के मन में बड़ी दुविधा है जनता समझ नहीं पा रही है कि इस कथा के आयोजन का उद्देश्य राजनीतिक है धार्मिक है या सामाजिक है

जहां कथा के आयोजक मुकेश शर्मा समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर कथावाचक कुमार विश्वास की आरएसएस और भाजपा से नजदीकी भी किसी से छुपी नहीं है

विभिन्न मंचों से कुमार विश्वास आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी की तारीफें करते रहे हैं वहीं दूसरी ओर कथा के आयोजक मुकेश शर्मा द्वारा समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो ना लगाना भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है

राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास विभिन्न मंचों से योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते रहे हैं 

संतों के दो प्रकार का उल्लेख : कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने संतों की दो श्रेणियां बताईं। उन्होंने कहा कि एक वे संत होते हैं जिनसे मिलकर सज्जन व्यक्ति को मोक्ष मिलता है, और दूसरे योगी आदित्यनाथ जैसे संत हैं जिनसे मिलकर दुष्ट व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।

ऐसे कई बयान रहे हैं जो उनका झुकाव योगी आदित्यनाथ की तरफ इंगित करते हैं

वहीं दूसरी और कथा के आयोजक मुकेश शर्मा की कवि कुमार विश्वास के साथ जुगलबंदी जनता के गले नहीं उतर रही है

जनता असमंजस में है की मंच से कहीं जाने वाली कथा महंत योगी आदित्यनाथ के लिए है या समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए

जहां एक तरफ मुकेश शर्मा इस कथा के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं वहीं इस कथा के संचालक राष्ट्रकवि कुमार विश्वास भाजपा के गुणगान करने में पीछे नहीं है समझ नहीं आता यह बेमेल की गाड़ी कैसे चलेगी

पिछले दिनों कथा के आयोजक मुकेश शर्मा का संघ चालक श्री मोहन भागवत और आरएसएस के साथ जुड़ाव की काफी खबरें प्रचलित हुई है साथ ही उनकी मोहन भागवत के साथ तस्वीर भी प्रकाशित हुई

जहां एक तरफ शहर की जनता दुविधा में है वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का तो और भी बुरा हाल है उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि मुकेश शर्मा संघ से जुड़े हैं या समाजवादी पार्टी से क्योंकि उन्हें अक्सर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ नजदीकी बढ़ाते हुए देखा जा सकता है और कथा के आमंत्रण पत्र भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के यहां घर-घर जाकर वितरित किए हैं वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देना तो दूर कार्यक्रम की सूचना भी नहीं दी गई है! समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखना कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments