HomeLocalमक्का और मिलेट्स की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : सपना...

मक्का और मिलेट्स की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : सपना सिंह

गाजीपुर। जनपद में मक्का और मिलेट्स (श्रीअन्न) के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग परिसर में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं मिलेट्स रेसिपी आधारित कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा जिला मंत्री सुमन बिंद ने किसानों को खेती की नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह और डॉ. एसके सिंह ने किसानों को मक्का उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का का उपयोग पशु आहार, औद्योगिक कच्चे माल, इथेनॉल उत्पादन और मानव भोजन के रूप में किया जाता है। इसकी बहुउपयोगिता के कारण इसे अनाजों की रानी कहा जाता है।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निवेश केंद्रों पर रबी की फसल गेहूं, जौ, चना, मटर और मसूर के बीज उपलब्ध हैं। किसान बुकिंग के बाद अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रागिनी दुबे ने मिलेट्स से तैयार होने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह और आकुशपुर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की।
इस दौरान सपना सिंह और सुमन बिंद ने 30 किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनीकिट वितरित की। सपना सिंह ने कहा कि मक्का और मिलेट्स की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। मिलेट्स में लागत कम आती है और बाजार में इसकी मांग भी अच्छी है।
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने स्टॉल लगाए। श्री स्वीट प्रतिष्ठान की ओर से मिलेट्स की खीर और अन्य व्यंजनों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments