HomePARDAPHAAS BREAKINGअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय बाबूलाल चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी पांचू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बिरनो थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर परवा, वाजिदपुर निवासी राधेश्याम चौहान का पुत्र बाबूलाल अपने साथी पांचू चौहान पुत्र भुल्लन चौहान के साथ बाइक से सर्विस लेन पकड़कर कासिमाबाद की तरफ जा रहा था। डोड़सर गांव के पास कासिमाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में रहता था।
घायल पांचू को सीएचसी मरदह से मऊ रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments