HomePARDAFHAAS BREAKINGमोहांव हत्याकांड का आरोपी प्रधान संजय बिंद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

मोहांव हत्याकांड का आरोपी प्रधान संजय बिंद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव के पास जुए के दौरान हुए विवाद में फायरिंग कर एक युवक की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय बिंद को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार को घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कराने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ में संजय बिंद पुत्र फिरंगी बिंद निवासी बकराबाद, थाना कोतवाली ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कराने की बात कही। पुलिस उसे लेकर बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .32 बोर की एक पिस्तौल, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में हत्या के प्रयास, मारपीट और धोखाधड़ी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments