HomePARDAPHAAS BREAKINGजुआ खेलने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से घायल युवक की...

जुआ खेलने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से घायल युवक की वाराणसी में मौत

गाजीपुर। मोहांव गांव के पास पासीपुरवा में सोमवार रात जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से घायल दो युवकों में एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे तालाब किनारे आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे। जुआ खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच संजय बिन्द ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इसमें मोहांव, महाराजगंज निवासी अजय पासी (28) के पेट के बाईं तरफ और इस्लामाबाद निवासी सुरेंद्र राम (35) के दाहिने हाथ में गोली लगी।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। सुरेंद्र राजमिस्त्री का काम करते हैं और उनका उपचार जारी है।
अजय तीन बहनों में इकलौता भाई था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन वर्षीय बेटी लाडो है। पत्नी अपर्णा पासवान ने बताया कि पति पांच मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने न्याय की मांग की है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments