HomePARDAFHAAS BREAKINGचोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी की बिजली मोटर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौरा गांव से चोरी हुई बिजली की मोटर को दो युवक मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए रेवतीपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास सिंह यादव (20) पुत्र रामदुलार सिंह यादव और जितेंद्र सिंह यादव (19) पुत्र मधुबन यादव, निवासी ग्राम गौरा थाना सुहवल के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बिजली मोटर बरामद की। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments