HomeLocalमेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक

मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक

गाजीपुर- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 एवं नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने की।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से शिविर लगाए जाएंगे और संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। विशेष रूप से महिलाओं, निर्बल एवं निर्धन व्यक्तियों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा दिव्यांगजनों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया जाएगा। आमजन से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
बताया गया कि विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अभयराज, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह सहित विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, दिव्यांगजन एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments